Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में अफीम खेती विवाद — भाजपा नेता निलंबित।

छत्तीसगढ़ में अफीम खेती विवाद — भाजपा नेता निलंबित।

दुर्ग जिले में अफीम (पोस्त) की अवैध खेती*के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ।आपके आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

आदेश के अनुसार निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू* किया गया है।

जानकारी के मुताबिक लगभग 5–6 एकड़ खेत में मक्का के बीच छिपाकर अफीम की खेती की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत *करीब 1 करोड़ रुपये* बताई जा रही है। पुलिस ने फसल नष्ट कर NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज

पूर्व मुख्यमंत्री *भूपेश बघेल* ने कहा कि “नशे के खिलाफ बातें करने वाली सरकार के ही नेता अफीम की खेती में पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने यह मुद्दा *विधानसभा में उठाने* की बात भी कही है।

अब बड़ा सवाल

क्या यह सिर्फ *एक व्यक्ति की गलती* है? या फिर ऐसे मामलों की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि और लोगों की संलिप्तता का पता चल सके।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन