अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने किया नव चयनित अग्निवीरों का सम्मान
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 27, 2026
नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने किया नव चयनित अग्निवीरों का सम्मान*
नारायणपुर -नक्सल प्रभावित नारायणपुर की धरती से देश सेवा का जज्बा लेकर निकले 11 युवाओं का चयन अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में हुआ है।
नारायणपुर जिला पत्रकार संघ ने नारायणपुर जिला से चयनित अग्निवीर युवाओं का पुष्पहार से स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पत्रकार संघ ने नारायणपुर जिले का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाने वाले युवाओं को यथासंभव सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर नारायणपुर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुत जिले से एक साथ 11 युवाओं का अग्निवीर में चयन होना युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार गणों मोहम्मद फिरोज, गुलाब बघेल, अर्जुन देवांगन, अनुराग पाण्डेय, नंदकिशोर नाग, दीपक गोटा, कपिल दीक्षित ने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस वर्ष नारायणपुर जिले के होनहार युवाओं राकेश वड्डे (ग्राम मातला), मोनू वड्डे (ग्राम आमगांव),सुकमन वड्डे (ग्राम तालागांव), राजेश सलाम (ग्राम कोंगेरा), सुनील कुमार उईके (ग्राम कुंहलि) ,ईश्वर सलाम (ग्राम मालेचुरा),रसू कोर्राम (ग्राम कौशलनार),मनीराम करंगा (ग्राम भारंडा),अनिल कोर्राम (ग्राम रेमावंड), अखिलेश यादव (ग्राम खैराबट), संतू कुमेटी (ग्राम बोरपाल) का चयन हुआ है।उल्लेखनीय हैं कि अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को 4 साल तक सेना में सेवा का अवसर मिलता है। इसके बाद 25% अग्निवीरों को स्थाई सेवा में लिया जाएगा जबकि शेष को सेवा निधि पैकेज के साथ अन्य अवसर मिलेंगे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन