Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर रावघाट परियोजना से जुड़े कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन, दंडकवन कैम्प के पुलिस ने रोका

नारायणपुर: रावघाट परियोजना से जुड़े कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन, दंडकवन में पुलिस ने रोका

शांतिपूर्ण तरीके से जारी है हड़ताल, दंडकवन में रोके जाने के बाद आंदोलन को लेकर बढ़ी चर्चा

नारायणपुर। रावघाट लौह अयस्क परियोजना से जुड़े कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के बीच उस समय स्थिति चर्चा का विषय बन गई, जब आज रावघाट पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को दंडकवन में रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहने के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा दंडकवन में रोके जाने की घटना सामने आई है।

गौरतलब है कि रावघाट लौह अयस्क परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ, ईएसआई एवं अन्य भत्तों सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

फिलहाल, दंडकवन में रोके जाने की घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम पर क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है।

अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों और मौजूदा स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

9424287527

Cgfastnews24mpcg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन