सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर में जनगणना 2027 में ओबीसी व सभी जातियों की गणना शामिल करने की मांग
Ten Singh Thakur
Mon, Oct 19, 2026
.नारायणपुर में जनगणना 2027 में ओबीसी व सभी जातियों की गणना शामिल करने की मांग
नारायणपुर कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद नारायणपुर ने वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जनगणना तथा सभी जातियों की जातिगत गणना को शामिल करने की मांग उठाई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से सांसद को ज्ञापन सौंपकर संसद के वर्तमान अधिवेशन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया गया है।
पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2027 की जनगणना के हाउस लिस्टिंग और जनसंख्या गणना, दोनों चरणों में ओबीसी की जनगणना अनिवार्य रूप से शामिल की जानी चाहिए। साथ ही सभी जातियों की जातिगत गणना के लिए अलग कॉलम की व्यवस्था करने की मांग की गई है, ताकि प्रत्येक नागरिक अपनी जाति का सही विवरण दर्ज करा सके।
ज्ञापन में उठाईं पांच प्रमुख मांगें
भाकपा ने मांग की है कि जनगणना के सभी प्रपत्रों, डिजिटल प्रारूपों और पोर्टलों में जातिगत विवरण दर्ज करने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जनगणना पूरी होने के बाद सभी जातियों के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण वास्तविक आंकड़ों के आधार पर किया जा सके।
पार्टी ने केंद्र सरकार से आवश्यक अधिसूचना, दिशा-निर्देश और प्रशासनिक आदेश तत्काल जारी करने का भी आग्रह किया है, जिससे वर्ष 2027 की जनगणना में किसी भी जाति या वर्ग की जानकारी छूटने की आशंका न रहे।
सामाजिक न्याय के लिए जातिगत आंकड़े जरूरी
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। यदि ओबीसी और अन्य समुदायों की वास्तविक एवं आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं होगी, तो उनके लिए प्रभावी योजनाएं बनाने में कठिनाई होगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद नारायणपुर ने संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
CGFASTNEWS24MPCG
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन