Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज का खुर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, यातायात पुलिस ने पहुंचकर कराया उपचार

नारायणपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज का खुर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, यातायात पुलिस ने पहुंचकर कराया उपचार

सोनपुर रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने दर्द से कराहते हुए बीच सड़क पर गिरा बैल, दुकानदारों की सूचना पर पहुंची गौसेवा टीम

नारायणपुर। जिला मुख्यालय के मेन रोड पर एक नंदी महाराज (बैल) के घायल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से नंदी महाराज के एक पैर का निचला हिस्सा यानी खुर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण बैल को चलने में काफी परेशानी हो रही थी।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सोनपुर रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने नंदी महाराज दर्द से कराहते हुए लड़खड़ाकर बीच सड़क पर गिर पड़े। घायल पैर से खून निकल रहा था। यह दृश्य देखकर आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले पशु चिकित्सक को सूचना दी। इसके बाद यातायात पुलिस और नगर पालिका को भी मामले की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के आधिकारी मो.मोहशीन खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौसेवा के लिए टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घायल नंदी महाराज का उपचार कराया। इसके बाद सड़क पर बाधित यातायात को भी सुचारु रूप से चालू करवाया गया।

दुकानदारों की पहल सराहनीय

घटना के दौरान सोनपुर रोड के आसपास के दुकानदारों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पशु की मदद के लिए पहल की। समय पर सूचना दिए जाने से उपचार की व्यवस्था हो सकी और सड़क पर आवागमन भी सामान्य कराया गया।

फिलहाल, नंदी महाराज के घायल होने के कारणों को लेकर अज्ञात वाहन की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध में वाहन की पहचान और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

अपील: वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के प्रति सावधानी बरतें। किसी पशु के घायल होने की स्थिति में संबंधित पशु चिकित्सक, गौसेवा दल या प्रशासन को तत्काल सूचना दें, ताकि समय पर उपचार मिल सके।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

9424287527

Cgfastnews24mpcg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन