अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : माता मावली मेला, नारायणपुर में गुम हुए 25 से अधिक बच्चों को पुलिस ने अभियान चलाकर रिकवर कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द
Ten Singh Thakur
Wed, Feb 18, 2026
विश्व प्रसिद्ध मावली माता मेला, नारायणपुर में गुम हुए 25 से अधिक बच्चों को पुलिस ने अभियान चलाकर रिकवर कर उनके परिजनों को किया सुपुर्द
🔹 मावली माता मेला में कुल 25 से अधिक गुम बालक/बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
🔹 एसपी श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशानुसार विशेष मेला कंट्रोल रूम एवं पुलिस सहायता केंद्र के जवानों ने अभियान चलाकर बच्चों को किया रिकवर ।
🔹 एसपी ने किया था अपील - मड़ई मेला के दौरान अपने बच्चों का रखें विशेष ख्याल; यदि कोई छोटा बच्चा मिले तो उसे पुलिस सहायता केंद्र तक जरूर पहुचाएं।
🟪 विश्व प्रसिद्ध मावली माता मेला, नारायणपुर के दौरान दिनांक 11 से 16 फरवरी 2026 के मध्य भारी भीड़ के बीच 25 से अधिक बालक एवं बालिकाएँ अपने माता-पिता और परिजनों से बिछड़ गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशानुसार विशेष मेला कंट्रोल रूम एवं पुलिस सहायता केंद्र के जवानों के द्वारा विशेष अभियान चलाकर बच्चों को रिकवर कर उनके माता-पिता और परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
🟪 पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित समन्वय से कुल 25 से अधिक गुम बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। फलस्वरूप श्रीमती सुशीला दुग्गा निवासी कोडगांव (कांकेर), श्रीमती फूलबती यादव, निवासी आमासरा, श्री जुगुन निवासी बड़गाँव एवं श्री देवेन्द्र ध्रुव, निवासी माड़ीन चौक नारायणपुर ने पुलिस की सतर्कता से अपने बच्चों को पाकर पुलिस जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की है।
🟪 निरीक्षक श्री विनीत दुबे, थाना प्रभारी नारायणपुर के नेतृत्व में संचालित विशेष रिकवरी अभियान में निरीक्षक श्री सुरेश चंद्र यादव, निरीक्षक श्री लक्ष्मण कुमेटी, निरीक्षक श्री रितेश यादव, उप निरीक्षक श्री संजय टोप्पो, उप निरीक्षक श्री रामनरेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक श्री चेतन बघेल, सहायक उप निरीक्षक श्री भरत राजपूत सहायक उप निरीक्षक श्री दुष्यंत साहू, सहायक उप निरीक्षक श्वंदना चंद्राकार, प्रधान आरक्षक श्री हीरालाल भगत, महिला प्रधान आरक्षक राधा करंगा सहित अन्य जवानों की सतर्कता और तत्परता से बच्चों को रिकवर करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा विशेष रिकवरी अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की बात कही गई है।
🟪 पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने आमजन से अपील किया था कि मड़ई-मेला अथवा किसी भी भीड़भाड़ वाले आयोजन में अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों के गले में पहचान पत्र अथवा मोबाइल नंबर अंकित पर्ची अवश्य रखें। इसके साथ ही किसी भी बच्चे के गुम होने या संदिग्ध स्थिति में दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र या कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें। श्री गुड़िया ने नागरिकों से सहयोग की भावना बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन