Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : होली पर्व के पूर्व नारायणपुर पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च

होली पर्व के पूर्व नारायणपुर पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च*

शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आमजन से सहयोग की अपील

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.03.2026 को नारायणपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन नारायणपुर से प्रारंभ होकर कुम्हारपारा, बुधवारी बाजार, बखरूपारा, गरांजी, शांति नगर, बांग्लापारा, सोनी होटल चौक, सोनपुर चौक, पाठक चौक, चांदनी चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं नयापारा होते हुए हाई स्कूल ग्राउंड में समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों सहित थाना स्टाफ, विशेष बल एवं पर्याप्त पुलिस बल शामिल रहा। मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से गश्त कर आम नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से संवाद स्थापित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों को निम्न बातों के संबंध में जागरूक किया गया—

होली पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं।

जबरन रंग लगाने, हुड़दंग अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा कंट्रोल रूम के नंबर(9479194299) पर दें।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, असामाजिक तत्वों द्वारा शांति में बाधा उत्पन्न करने अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नारायणपुर पुलिस आमजन के सहयोग से “शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली” सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन