Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर और कांकेर जिला के कोरर की तीन दुकान में चोरी करने वाले नाकाब पोश आरोपी गिरफ्तार

कोरर की तीन दुकान में चोरी करने वाले नाकाब पोश आरोपी गिरफ्तार।*

🔷 *250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये*।

🔷 *200 से अधिक मोबाइल नंबरो के टावर लोकेशन का अवलोकन किया गया।*

🔷*तीन आरोपियों में से दो आरोपी नारायणपुर जिले के निगरानी बदमाश है।*

🔷*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

◽ प्रार्थी लक्ष्य कुमार देवांगन कोरर निवासी के द्वारा दिनांक 20.02.2026 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, मेरा लक्ष्य कलेक्शन के नाम पर कपडा दुकान है मेरे दुकान एवं मेरे बगल के हारिओम किराना दुकान तथा राठौर मेडिकल स्टोर्स से तीनो दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर मेरे दुकान से 21 हजार का कपडा जींस, टी-शर्ट, शर्ट एवं गल्ले में रखे 300 रू0, हरिओम किराना दुकान से 4000/00 रू0, राठौर मेडिकल स्टोर्स से 9000/रू0 का सिक्का व फटे नोट ले गये अज्ञात चोरो के खिलाफ थाना कोरर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

◽ *मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में पता तलाश हेतु थाने का टीम व साईबर टीम को लगाया गया।*

◽ प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना दिनांक से आरोपी फरार थे, पता साजी के के दौरान कोरर, किसनपुरी, पुरी, चारामा रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। तब पता चला कि आरोपी स्कुटी व बाईक से चोरी करना पता चला फुटेज व हुलिया देखकर आज दिनांक को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर चोरी हुयी कपडा पैसा चोरी के दौरान प्रयुक्त स्कुटी, बाईक, मोबाईल, लोहे की राड जप्त किया गया।

◽ आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीनों आदतन अपराधी है आरोपियों के द्वारा दिनांक 09.02.2026 को फरसगांव में स्कुटी चोरी कर वहां से रात में ही नारायणपुर चले गये नारायणपुर में उसी रात को मेडिकल स्टोर्स, खुशी जूता दूकान में चोरी किये वहां से सुबह आकर चारामा किराये के मकान लेकर रह रहे थे। दिनांक 19-20.02.2026 को चारामा से कोरर आकर तीन दुकान में ताला तोडकर चोरी किये है पैसा खर्च होना बताये है। कुछ पैसों को जप्त किया गया है।

◽ आरोपियो द्वारा चोरी शौक को पूरा करने व अनिल पोटाई द्वारा गाडी का किस्त पटाने हेतु चोरी करना व अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 25.02.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

🔷*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्डः-*

◽ पंकज दास मानिकपुरी पिता गौतम दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी दण्डवन थाना फरसगांव जिला नारायणपुर,

◽ थाना नारायणपुर के अप0क्र0 75/2024, अप0क्र0 76/2024, अप0क्र0 94/2024, 95/2024, थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 11/2026 ।

◽ ललित सोरी पिता कविराम सोरी उम्र 19 वर्ष निवासी उडितगांव थाना बेनूर जिला नारायणपुर

◽थाना बेनूर जिला नारायणपुर अप0क्र0 89/2021, अपराध क्रमांक 85/2022, अपराध क्रमांक 201/2022, अपराध क्रमांक 56/2023, थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के अपराध क्रमांक 11/2026 ।

◽ अनिल पोटाई पिता दयाराम पोटाई उम्र 19 वर्ष निवासी साकडीबेडा काॅलेज रोड नारायणपुर। थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 75/2023,

🔷 *बरामदगी का विवरण:-*

◽ एक बजाज पल्सर बाईक, 01 नग स्कुटी, दो नग मोबाईल, एक जींस, पेंट, शर्ट एवं पैसा 410 रू

🔷 *पुलिस टीम का विवरण:-*

◽ निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, प्रआर 138 लकेश रावटे, आर. 161 विनोद साहू, 1411 केतन ठाकुर, 1075 भारत दुग्गा,

◽ साईबर सेल निरीक्षक यशवंत श्याम एवं सायबर टीम ।

🔷 *कांकेर पुलिस की अपील:-*

◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन