Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : प्यार में धोखा देना और विवाह करने का प्रलोभन देने वाले आरोपी को मर्दापाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रार्थिया पीड़िता को शादी करने व धर्मपत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी को थाना मर्दापाल पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया पीड़िता के द्वारा दिनांक 13. 03.2026 को थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी डोलेश्वर कोर्राम पिता चैतुराम कोर्राम जाति मुरिया उम्र 35 वर्ष साकिन बड़ेकुरूषनार पूरनबेड़ा पारा थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के द्वारा पीड़िता को शादी करने व धर्ममत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर विगत् 03 वर्ष से लगातार वर्ष 2026 मार्च माह तक शारीरिक संबंध मे बनाकर बलत्कार कर शादी करने व धर्मपत्नि बनाकर रखने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया पीड़िता के शिकायत आवेदन पर दिनांक 13.03.2026 को अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 66, 64(2) (M) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके पयर्वेक्षण मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर आरोपी डोलेश्वर कोर्राम पिता चैतुराम कोर्राम जाति मुरिया उम्र 35 वर्ष साकिन बड़ेकुरूषनार पूरनबेड़ा पारा थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव को आज दिनांक 23.03.2026 के सुबह 08:30 बजे उसके सकुनत ग्राम बड़ेकुरूषनार से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 23.03.2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कोण्डागांव मे पेश किया गया।जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट प्रदाय करने पर जेल दाखिल किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना मर्दापाल से निरीक्षक राजकुमार सोरी, सउनि नरेश कुमार साहू, प्र.आर. 301 महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्र.आर. 299 हिरदुराम बघेल, आरक्षक 964 समीर नेताम, आरक्षक 730 तोषण कश्यप, आरक्षक 992 कृष्णा नेताम, आरक्षक 373 विरेंश सिंह का गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान रहा है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन