सह संपादक अर्जुन देवांगन : मैनपुर में भव्य रावण दहन, तीन जिलों के 15 से 20 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 25, 2026
मैनपुर में भव्य रावण दहन, तीन जिलों के 15 से 20 हजार दर्शकों की उमड़ी भीड़
कबाड़ के जुगाड़ से तैयार हेलीकॉप्टर, घोड़ा रथ, केकड़ा, बिच्छू और मकड़ी जैसे आकर्षक यानों ने मोहा मन, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
मैनपुर/नारायणपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के संगम क्षेत्र में स्थित ग्राम मैनपुर में 24 अक्टूबर, शनिवार को रामलीला मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम मैनपुर के निवासियों ने इस वर्ष भी उत्साह और धूमधाम के साथ दशहरा उत्सव मनाया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित तीनों जिलों से लगभग 15 से 20 हजार की संख्या में दर्शक पहुंचे और इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।
कबाड़ के जुगाड़ से तैयार किए गए आकर्षक यान
मैनपुर के विजयादशमी उत्सव का मुख्य आकर्षण कबाड़ की सामग्री से जुगाड़ तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के यान रहे। आयोजन के लिए हेलीकॉप्टर, घोड़ा रथ, केकड़ा, बिच्छू, मकड़ी सहित पांच से छह प्रकार के आकर्षक यान बनाए गए थे। इन अनूठी कलाकृतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कबाड़ सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर तैयार किए गए इन यानों ने आयोजन को विशेष पहचान दी।
तीन जिलों के जनप्रतिनिधि हुए शामिल
ग्राम मैनपुर में आयोजित इस भव्य विजयादशमी कार्यक्रम में तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, उत्तर बस्तर सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला नारायणपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम तथा लघु वन एवं उपज के प्रदेश अध्यक्ष रुपसाय सलाम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आस्था और उत्साह का बना संगम
रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के बीच विजयादशमी उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। तीन जिलों के लोगों की भागीदारी ने इस आयोजन को क्षेत्रीय एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना दिया। ग्राम मैनपुर के निवासियों के सामूहिक प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय परंपरा, रचनात्मकता और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण बना।
मैनपुर का यह दशहरा उत्सव हर वर्ष आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और कबाड़ से तैयार अनोखे यानों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन