Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : भाजपा नेता के फार्म हाउस में करोडो की अफीम कि खेती करने वाले नेता का पर्दाफाश

भाजपा नेता के फार्म हाउस में करोडो की अफीम कि खेती करने वाले नेता का पर्दाफाश*

केंद्रीय क़ृषि मंत्री के साथ फोटो

अफीम की खेती करना अपराध तो भाजपा नेता किस बड़े नेता के संरक्षण मे अफीम की खेती कर रहा है भाजपा को बताना चाहिए - राजेश दीवान

नारायणपुर - दुर्ग जिले के समोदा गाँव मे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी के फार्म हॉउस मे 9.50 एकड़ की अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुरे प्रदेश भर मे कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार से सवाल किया है की किस नेता मंत्री के सरक्षण मे भाजपा का पदाधिकारी विनोद ताम्रकर अपने फार्म हॉउस मे अफीम की खेती कर रहा था, कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क़ृषि मंत्री, गृह मंत्री, दुर्ग के विधायक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से पूछा है की अफीम की खेती करना कानूनी अपराध है तो भाजपा नेता को किस नेता का सरक्षण प्राप्त है जो खुलेआम इतने बड़े पैमाने मे अफीम का खेती कर रहा है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीवान ने कहा की प्रदेश मे जब भी भाजपा सत्ता मे आती है तो युवाओ को नौकरी देने के बजाय नशे मे धकलने का काम करती है, स्कूल बंद कर दारू दुकान खोलने का काम कर रही है भाजपा सत्ता मे आने के बाद नशे का कारोबार मे छत्तीसगढ़ पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बन गया है, कांग्रेस की सरकार आयी थी तो हुक्काबार बंद करवाया गया था युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया था, इंग्लिश मिडियम स्कूल खोला गया था जिससे बच्चे युवा शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढे और शिक्षित बने, भाजपा नेता विनोद ताम्रकार का फोटो केंद्रीय मंत्री शिवराज शिवचौहान, सांसद तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और प्रदेश के बड़े बड़े नेताओ के साथ फोटो सोसल मिडिया मे देखा जा सकता है, प्रदेश भाजपा पार्टी अगर विनोद ताम्रकर को पार्टी से निष्कासित करने से कुछ नहीं होगा बल्कि सरक्षण देने वाले नेताओं का नाम सामने लाना चाहिए, कही ना कही प्रदेश के बड़े भाजपा नेता की जानकारी मे ही keshkइतने बड़े अफीम की खेती हो रही है, प्रेस वार्ता मे रजनू नेताम पूर्व जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, जिला महामंत्री शेख तौहीद अहमद, संतोष राव, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, प्रमोद नैलवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई अध्यक्ष विजय सलाम, शेख महेमूद वरिष्ठ कोंग्रेसी शिव कुमार पांडेय, मधेश्वर जैन, अल्ताफ खान, सुक्कू सलाम, राकेश केशरिया एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन