रविन्द्र राठौर - : कृष्ण विहार कॉलोनी में उत्साह से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी
Ten Singh Thakur
Sat, Sep 5, 2026

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ कृष्णा विहार कॉलोनी घुठिया चांपा में मनाया गया। कॉलोनी के प्रमुख मार्गो में बंधे मटकी तोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोली डीजे एवं रथ के साथ निकले थे। जगह-जगह मटकी फोड़ते हुए राधा माधव मंदिर पहुंचे जहां रात्रि 12:00 बजे तक मंदिर में पूजा अर्चना की गई एवं फल मिठाइयां 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज चंद्रा, देवेंद्र साहू, संजय बरगाह, केसी अग्रवाल, भोजराम साहू, देवेंद्र यादव, संतोष रमेश राठौर, शिवकुमार महतो, एन पी बरगाह, श्रीराम देवांगन, विजय राठौर, दशरथ साहू, कृष्ण कुमार राठौर, कमलेश दास, आशीष कश्यप, हरि सिंह, खिलेश, सुधांशु राठौर, जयंती यादव, रश्मि देवांगन, कुंती चंद्रा, चुनौती चन्द्रा,खगेश्वरी राठौर, किरण चंद्रा, ज्योति राठौर, संगीता केवट, कविता मिश्रा ममता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे एक दूसरे को बधाई देते हुए नाचते झूमते रहे।
Tags :
#shreekrishnajanmastami #radhekrishna
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन