अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति की चुनौती से निपटने हेतु 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
Ten Singh Thakur
Wed, Feb 18, 2026
कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति की चुनौती से निपटने हेतु 2 दिवसीय प्रशिक्षण सह माॅक ड्रील (पूर्वाभ्यास) का आयोजन
*🔷 जिले के कांकेर अनुविभाग के सभी थाना/चौकी /रक्षित केन्द्र, डीआरजी/बस्तर फाईटर्स बल को सम्मिलित कर प्रशिक्षण सह माॅक ड्रील कराया गया
श्री निखिल आशोक कुमार राखेचा (भापुसे), पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब.कांकेर के निर्देशन मे श्री दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री गिरिजा शंकर साव DSP (नक्सल आप्स) एवं श्री अविनाश ठाकुर DSP डीआरजी, श्री गोविन्द वर्मा व श्री दीपक साव रक्षित निरीक्षक की उपस्थिति मे रक्षित केन्द्र कांकेर मे दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को कांकेर अनुविभाग के सभी थाना/चौकी /रक्षित केन्द्र कांकेर/यातायात बल/डीआरजी बल/बस्तर फाईटर्स महिला बल के कुल 280 अधिकारी/कर्मचारियों को कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण/ कार्यशाला आयोजित कर रक्षित केन्द्र परेड ग्राउण्ड में माॅक ड्रील (पूर्वाभ्यास) कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पूर्व में घटित घटनाओं एवं परिस्थितियों का अनुभव साझा करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा आगामी समय में कानून व्यवस्था ड्यूटी को बेहतर रूप से संपादित करने हेतु सार्थक इंटरएक्टिव सेशन रखा गया।
इस दौरान जिले व राज्य के अन्य जगहों पर घटित घटनाओं के दौरान कानून व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित वीडियो एवं फोटोग्राफ्स के विजुअल्स प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखलाकर भी भविष्य में उन्हें हर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने की सिखलाई दी गई।
आयोजन के दौरान प्रथम दिवस पर कार्यशाला पश्चात *माक ड्रिल* आयोजित कर उसकी कमियों को बारीकी से निरीक्षण कर उसे अंतिम दिवस के *माक ड्रिल* में दूर करने का सार्थक प्रयास किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बल को डिब्रिफ भी किया गया।
आने वाले दिनों में जिले के समस्त अनुविभाग में इस प्रकार के आयोजन कर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर तैयार किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य:-*
◽ जिले मे कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति मे निपटने पुलिस बल को पूर्णतः सक्षम एवं तैयार कर सार्वजनिक शांति बनाए रखना, अपराध की रोकथाम और नियंत्रण, समाज मे न्याय और समानता सुनिश्चित करना एवं संकट या आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही कर नागरिको के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना है।
कांकेर पुलिस की अपील:-*
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नं. 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन