Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए "महिला रक्षा टीम" का किया गया शुभांरभ

कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए "महिला रक्षा टीम" का किया गया शुभांरभ

♦️दिनांक 01.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) ASP भानुप्रतापपुर, श्री दिनेश कुमार सिन्हा ASP कांकेर के मार्गदर्शन में सुश्री प्रतिभा लहरे, DSP (बाल विरूद्ध अपराध अन्वेषण), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे DSP (मुख्यालय) की उपस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा, सुगमता, सम्मान एवं सशक्तिकरण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में "महिला रक्षा टीम" का शुभांरभ किया गया ।

♦️कांकेर पुलिस का अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम, उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करना और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कराना है।

♦️महिला रक्षा टीम द्वारा स्कूल, काॅलेज एवं छात्रावास एवं अन्य स्थलों में पेट्रोलिंग कर महिलाओं व बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं शिकायत पेटी (SHe-बॉक्स) के माध्यम से ऑफलाइन अपनी शिकायतों को दर्ज करने के संबंध में एवं उसके निराकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

♦️महिला रक्षा टीम द्वारा मेला/मड़ई/साप्ताहिक बाजार में शिविर लगाकर महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम कराकर ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं तथा बालिकाओं को घरेलू हिंसा , गुड-टच, बैड-टच , बाल अपराध, बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, पाॅक्सो एक्ट, बेटी बचाओ -बेटी पढाओं, सायबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग , सेल्फ-डिफेंस जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

♦️इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 📲94791-55925भी जारी किया गया है। जिसमें सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान को गोपनीय रखी जायेगी ।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन