Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सह संपादक अर्जुन देवांगन : कोंडागांव: निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण शिविर में सेवारत सैनिक संतूराम नेताम को भावभीनी विदाई,

.कोंडागांव: निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण शिविर में सेवारत सैनिक संतूराम नेताम को भावभीनी विदाई, प्रशिक्षणार्थियों ने पुष्प भेंटकर किया सम्मान

छुट्टी के दौरान प्रतिदिन सुबह 5 से 7:30 बजे तक युवाओं को दिया सैन्य प्रशिक्षण, सेवा और समर्पण की पेश की प्रेरणादायक मिसाल

फरसगांव/कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कोंडागांव के तत्वावधान में ब्लॉक फरसगांव इकाई द्वारा आदर्श स्कूल मैदान में निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से युवा नियमित रूप से पहुंचकर शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन, सैन्य जीवन की जानकारी और सेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

इसी शिविर में सेवारत सैनिक संतूराम नेताम ने अपनी छुट्टी के दौरान प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक समय निकालकर युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शारीरिक अभ्यास, अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और सेना में भर्ती की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

पुष्प भेंटकर दी भावभीनी विदाई

छुट्टी समाप्त होने के बाद जब सैनिक संतूराम नेताम अपनी ड्यूटी पर लौटने लगे, तब प्रशिक्षण शिविर में शामिल युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के चेहरों पर अपने प्रशिक्षक के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता स्पष्ट दिखाई दी।

संतूराम नेताम ने अपनी छुट्टी का बहुमूल्य समय युवाओं के भविष्य को संवारने में समर्पित कर निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके योगदान से फरसगांव ब्लॉक इकाई के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यों को मजबूती मिली है।

युवाओं को सही दिशा दिखाना भी राष्ट्र निर्माण का कार्य

ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार कुंवर ने सैनिक संतूराम नेताम के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा के साथ-साथ युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करना और उन्हें सही दिशा दिखाना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि श्री नेताम ने अपनी छुट्टी का समय निकालकर जिस लगन और निष्ठा से प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया, उसके लिए परिषद और सभी प्रशिक्षणार्थी सदैव उनके आभारी रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि फरसगांव ब्लॉक में समय-समय पर अन्य सेवारत सैनिक एवं पूर्व सैनिक भी शिविर में पहुंचकर अपने अनुभव साझा करते हैं और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। ऐसे सभी सैनिकों का सहयोग युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। परिषद ने भविष्य में भी संतूराम नेताम से इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलने की अपेक्षा जताई।

ग्रामीण युवाओं को देशसेवा के लिए तैयार करने की पहल

निःशुल्क सैनिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करना है। परिषद की यह पहल सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं को उचित मार्गदर्शन देकर उनके लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में सहयोग कर रही है।

सह संपादक: अर्जुन देवांगन

संपर्क: 9424287527

CGFastNews24MPCG

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन