Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर अंचल अब नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से उबरकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर

💮जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में लाभान्वित हुए हितग्राही💮बस्तर अंचल अब नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से उबरकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा💮जगदलपुर,* पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं का एक प्रेरक केंद्र बनकर उभरा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता की चौखट तक पहुंचाने के ध्येय से आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक तंत्र ने सक्रियता दिखाते हुए एक ही छत के नीचे वित्तीय सहायता, अधिकार अभिलेख, सहायक उपकरण और जरूरी प्रमाण पत्रों का त्वरित वितरण सुनिश्चित किया 💮शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल अब नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से उबरकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से अग्रसर है। मां दंतेश्वरी की कृपा और शासन-प्रशासन के साझा प्रयासों से क्षेत्र में माओवाद हिंसा खत्म हो गया और सेवा तथा विश्वास का नया सबेरा दिखाई दे रहा है। नक्सली हिंसा और आईईडी विस्फोटों में अपने अंग गंवाने वाले आम नागरिकों और सुरक्षा जवानों के पुनर्वास को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि आयोजित तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से पीड़ितों और दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण शत-प्रतिशत निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मानवीय पहल के गहरे प्रभाव को साझा करते हुए उन्होंने एक लाभार्थी का भावुक प्रसंग भी सुनाया, जिसने नया कृत्रिम हाथ लगते ही उसी से पानी की बोतल उठाकर पानी पिया। उन्होंने कहा कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर से शुरू हुआ यह सेवा अभियान आगामी दिनों में दंतेवाड़ा में भी वृहद स्तर पर आयोजित होगा, जहां दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर की ग्राम सभाओं द्वारा चयनित जरूरतमंदों को लाभ 💮 शिविर में प्रशासनिक दक्षता की बानगी तब देखने को मिली जब विभिन्न विभागों ने मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर राहत राशि और आवश्यक दस्तावेज सौंपे। आपदा प्रबंधन के तहत राजस्व विभाग द्वारा 5 बाढ़ पीड़ितों को 6 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर प्रदान की गई, वहीं 35 हितग्राहियों को उनके भू-अधिकारों के संरक्षण हेतु अधिकार अभिलेख बांटे गए। सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए श्रम विभाग ने मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 20 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक अन्य पात्र हितग्राही को 1 लाख रुपए की संबल राशि सौंपी। आजीविका संवर्धन की दिशा में कृषि विभाग ने 5 कृषकों को फसल सुरक्षा हेतु बीमा प्रमाण पत्र और मत्स्य पालन विभाग ने 3 मत्स्य पालकों को जाल वितरित किए। स्वास्थ्य सेवाओं के स्टॉल पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड तथा आमजन के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, जबकि नागरिक सुविधाओं के अंतर्गत 12 लोगों के आधार विवरण का सफल अपडेशन हुआ और जन्म व मृत्यु पंजीयन से जुड़े औपचारिक आवेदन भी स्वीकार किए गए। 💮 शिविर में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सेवक भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों से आज देश सशक्त हुआ है, जिससे दशकों तक उग्रवाद के साए में बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा बस्तर अब पक्की सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है। सांसद ने पारदर्शी डीबीटी प्रणाली, मुफ्त राशन, पक्के आवास, शौचालय निर्माण और वैश्विक स्तर पर भारत के सेवा भाव का उल्लेख करते हुए बताया कि विकास का लाभ बिना बिचैलियों के सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। एक ही परिसर में त्वरित गति से समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ मिलने से उपस्थित नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 💮 इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक उपस्थित थे

💮युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय 💮

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन