Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️मनोज चंद्रा ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा : जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 7 अक्टूबर को रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
     इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड को ग्रामवासियों से स्कैन कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा तथा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध जानकारी के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान के संबंध में ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। प्लान को अधिक प्रभावी एवं विस्तृत बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को  शीघ्र पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
      जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 7 अक्टूबर को रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विकास एवं रोजगार से जुड़े कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन