Mon 02 Mar 2026

ब्रेकिंग

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह संपन्न

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 7 हजार 715 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 को बताया जन-विरोधी, कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप-फूलसिंग कचलाम

श्रृंखलाबद्ध नारायणपुर रात्रिकालीन चोर को पकड़ने में नारायणपुर और कांकेर पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही से मिली सफलता

आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर मे स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का हुआ आयोजन।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह संपन्न

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह संपन्न*

*जिले के 47 हजार से अधिक किसानों के खाते में 236.57 करोड़ रुपये अंतरित*

*विधायक सुश्री उसेण्डी जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल*

कोंडागांव, 28 फरवरी 2026/ राज्य शासन की कृषक हितैषी पहल के तहत शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत कोण्डागांव जिले के 47,471 पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों के खातों में 236.57 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से राशि जारी की। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एन.सी.सी. मैदान, कोण्डागांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी उपस्थित रहीं। विधायक सुश्री उसेण्डी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम सहित अन्य अतिथियों ने योजना के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे किसानों के खातों में समय पर अंतरित की जा रही है। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जिले के किसान निरंतर प्रगति कर रहे हैं। इससे किसान उन्नत कृषि तकनीकों और फसल विविधीकरण को अपनाकर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को वार्षिक 18 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। साथ ही इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है। सभी वर्ग के समन्वित विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा उपयोग से बचें और जैविक खेती को बढ़ावा दें। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा जल संचयन के लिए तालाबों, जलाशयों और घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पीएम सूर्यघर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बिजली बिल शून्य होने के साथ अतिरिक्त आय की भी हो रही है। विधायक सुश्री उसेण्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास हेतु 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि जिले में एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से सुचारु रूप से धान खरीदी की गई है। शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान धान के अतिरिक्त अन्य फसलों से भी आय बढ़ा सकें।नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरित राशि से किसानों को खेती कार्य में मजबूती मिलेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम को नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग एवं श्रीमती यशोदा कश्यप, श्री मनोज जैन, श्री जितेन्द्र सुराना, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, कृषि विभाग के उप संचालक श्री कैलाश मरकाम सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन