तेन सिंह ठाकुर : बदहाल सड़क को लेकर छोटेडोंगर हाई स्कूल के सामने सैकड़ों ग्रामीणों ने आज नारायणपुर छोटेडोंगर मार्ग को किया अवरुद्ध
Ten Singh Thakur
Sun, Feb 22, 2026
बदहाल सड़क को लेकर छोटेडोंगर हाई स्कूल के सामने सैकड़ों ग्रामीणों ने आज नारायणपुर छोटेडोंगर मार्ग को किया अवरुद्ध ।
छोटे डोंगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने आमदई माइंस मे लौह अयस्क परिवहन मे लगी वाहनों को रोककर किया चक्काजाम।आमदई माइंस मे लगी सैकड़ो वाहनों के पहिये थमे, ग्रामीणों का कहना है की बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर शासन प्रशासन की उदासीन रवैया ग्रामीणों को सड़क पर उतरने किया मजबूर।ग्रामीणों का कहना है की जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जाता है तब तक माइंस की वाहनों का चकाजाम कर उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा। बदहाल, खस्ताहाल नारायणपुर ओरछा मार्ग से आम लोगो का जीना हुआ मुहाल , बड़े बड़े गढ्ढे, उड़ती हुई धुल की गुबार से सड़क किनारे बसे घरों के लोगों का स्वास्थ हो रहा है प्रभावित, राहगीरों स्कूली बच्चे हो रहे है परेशान। शासन प्रशासन के सडक निर्माण के उदासीन रवैया को देखकर ग्रामीणो में काफी आक्रोश दिखा । निको के सहायक प्रबंधक एन के झा से वार्ता हुआ विफल, जिला प्रशासन के जिम्मेदार अमला नही पहुंचा ग्राउंड जीरो। प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
प्रधान संपादक
तेनसिंह तस्कर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन