Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नवोदय प्रवेश परीक्षा में “नन्हे परिंदे” के 42 विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता*

नवोदय प्रवेश परीक्षा में “नन्हे परिंदे” के 42 विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता*

दंतेवाड़ा,अग्रदूत। जिले के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय चयन पूर्व प्रशिक्षण केंद्र “नन्हे परिंदे” पातररास, दंतेवाड़ा के 42 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा करीब 20 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में भी शामिल हैं, जिनके चयनित होने की प्रबल संभावना है। यह उपलब्धि जिले के लिए एक बड़ी शैक्षणिक सफलता के रूप में सामने आई है। उल्लेखनीय है कि “नन्हे परिंदे” प्रशिक्षण केंद्र दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की अभिनव पहल है। यहां विद्यार्थियों को विषयगत अध्ययन, मॉडल टेस्ट, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

इस सफलता के लिए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन और प्राथमिकता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, अकादमिक समीक्षा और फीडबैक के माध्यम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता को मजबूत किया गया।

उल्लेखनीय है कि “नन्हे परिंदे” केंद्र ने पिछले वर्षों में भी लगातार बेहतर परिणाम दिए हैं और यह पहल जिले में एक सफल शैक्षणिक मॉडल के रूप में स्थापित हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों की संख्या में हर वर्ष हो रही वृद्धि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योजनाबद्ध प्रयासों को दर्शाती है। इस उपलब्धि में प्रशिक्षण केंद्र के समर्पित शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के भी शीघ्र चयन की उम्मीद जताई गई है। यह सफलता दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण प्रयासों का सशक्त उदाहरण है, जो आने वाले समय मंि और अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन