Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : दुर्गम अबूझमाड़ में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा, रेकावाया के 86 ग्रामीणों को मिला आयुष्मान कार्ड

*दुर्गम अबूझमाड़ में पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा, रेकावाया के 86 ग्रामीणों को मिला आयुष्मान कार्ड*

*पीएम-जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को नेटवर्क क्षेत्र में लाकर बनाए गए कार्ड*

दूरस्थ ग्राम रेकावाया में त्वरित पहल से ग्रामीणों में दिखी खुशी, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार*

नारायणपुर, 23 फरवरी 2026 // अबूझमाड़ क्षेत्र के दुर्गम ग्राम पंचायत रेकावाया में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा मिला है। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में पीएम-जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इसी क्रम में 21 फरवरी को ग्राम रेकावाया के ग्रामीणों को नेटवर्क क्षेत्र में लाकर 86 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन द्वारा त्वरित पहल करते हुए ग्रामीणों को योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया गया, जिससे उन्हें अब बेहतर और निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। दूरस्थ क्षेत्र में की गई इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में प्रसन्नता का वातावरण देखा गया। हितग्राहियों ने प्रशासन के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन