Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार रौनक शिवहरे प्रकरण : नारायणपुर में पत्रकारों का मौन प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार रौनक शिवहरे के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना में दर्ज प्रकरण के विरोध में नारायणपुर जिले के समस्त पत्रकारों ने सोमवार को अंबेडकर पार्क के सामने मौन प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की।दोपहर करीब 12 बजे अंबेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पत्रकार साथी एकत्रित हुए और मौन धरने पर बैठे। इस दौरान पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर निष्पक्ष जांच और झूठे प्रकरण को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि यदि पत्रकारों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई होगी तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए चिंता का विषय है।मौन प्रदर्शन के बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम एसडीएम नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार रौनक शिवहरे एवं उनके परिवार के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई।

पत्रकारों ने कहा कि इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि किसी प्रकार की गलत कार्रवाई हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी उचित कार्रवाई की जाए।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन