Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : खराब सड़क के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत,15 लोग गंभीर रूप से घायल

खराब सड़क के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत,15 लोग गंभीर रूप से घायल

खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला के झारा थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार को शाम 7 बजे ओरछा साप्ताहिक बाजार से आ रही पिक अप वाहन अनियंत्रित होकर झारा घाटी में पलट गई, पिक अप में सवार 15 लोग बुरी तरह घायल हुए व 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, मरने वाले ग्राम मुजमेटा के बताए जा रहे है जो देवता काम से ओरछा गए हुए थे, घायलों को चार 108 वाहनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, घायलों का इलाज जारी है, हादसा की वजह सड़क की खस्ता हाल और जर्जर होना बताया जा रहा है,बता दें की नारायणपुर ओरछा मार्ग माइंस के भारी ट्रकों के चलेते काफी टूट फूट गया है, ग्रामीण विगत 2 वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर कई बार चक्काजाम तथा आंदोलन कर चुके हैं । प्रशासन और निको कंपनी की ढुल - मूल रवैया और उदासीनता के चलते जानता को खामियाजा भुगताना पड़ रहा है। दुर्घटना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की कारवाही जारी है,

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन