Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️रविन्द्र राठौर : खेलकुद से शरीर स्वस्थ एवं मन में आत्मविश्वास बढ़ता है - अरुण साव

चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपा में आयोजित मध्य क्षेत्र कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा खेल से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न एवं आत्म विश्वास से भरा रहता है। संयोग से मैं खेल मंत्री भी हूं खेल के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं हर बच्चा आगे बढ़े। मेरी शुभकामा है। कार्यक्रम में अतिथि कमलेश जांगड़े , जुड़ावन सिंह ठाकुर, सुधीर जैन, रवि पाण्डेय, प्रशांत ठाकुर जी अंबेश जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष एवं हनुमान प्रसाद देवांगन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Tags :

#news #viral #sports #education

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन