Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत भाजपा कार्यालय नारायणपुर मे जिला कार्यशाला आयोजित हुई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत भाजपा कार्यालय नारायणपुर मे जिला कार्यशाला आयोजित हुई

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के प्रभारी टेकेश्वर जैन ने कहा कि, भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है।

संगठन की निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संरचना के प्रति सुदृढ़ बनाना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य - पंकज जैन

7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम प्रत्येक कराकर्ता की कार्यशाला मे होंगी भूमिका - संध्या पवार

टेकेश्वर जैन ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में एक रात-दो दिन के अभ्यास वर्ग आयोजित होंगे। मंडल स्तर के समापन के बाद जिलास्तरीय वर्ग शुरू किए जाएंगे।

जैन ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों की समझ मिलती है, जिससे वे अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। वहीं प्रशिक्षण में जिन वक्ताओं को विभिन्न विषयों पर अपना उद्बोधन देना है ऐसे वक्ताओं को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

प्रशिक्षण में वैचारिक अधिष्ठान, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी के उपयोग जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण को सर्वोपरि बताया।

मंडल स्तर तक चलेगा महाअभियान

विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडे ने कहा कि, ‘पंच परिवर्तन’ सामाजिक जीवन का दर्शन है, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।

उनका कहना था कि यह महाभियान मंडल स्तर तक चलेगा और वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम तथा समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगा।

विषयवार सभी प्रवक्ताओं ने विषयो से संबंधित अपने प्रशिक्षण दिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार, महामंत्री पंकज जैन संदीप झा, रूप साय सलाम,नारायण मरकाम बृजमोहन देवांगन तीनों मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित सभी नवनिर्मित मोर्चो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री पंकज जैन रहे

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन