अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर पुलिस प्रशाशन के द्वारा जिले वासियो को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु अपील
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 3, 2026
जिला नारायणपुर – सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने हेतु अपील
जिला नारायणपुर पुलिस की ओर से समस्त नागरिकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🔹होली आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस पर्व को शांति, सौहार्द एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएँ।
नागरिकों से अपील है कि—
- किसी पर जबरन रंग न डालें एवं मर्यादा का पालन करें।
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ।
- किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें।
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तैनाती तथा नियमित व्यवस्था रहेगी।
🔹अभिभावकों से भी अनुरोध है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा उन्हें सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने हेतु प्रेरित करें।
🔹जिला नारायणपुर पुलिस सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है, ताकि होली का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।
जिला नारायणपुर पुलिस
जन सुरक्षा एवं शांति के लिए प्रतिबद्ध
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन