अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला स्तरीय सीड बॉल निर्माण कार्यशाला जिला -नारायणपुर में आयोजित किया गया
Ten Singh Thakur
Fri, Jun 26, 2026
जिला स्तरीय सीड बॉल निर्माण कार्यशाला जिला -नारायणपुर में आयोजित किया गया
राज्य स्तरीय प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के अन्तर्गत नवाचारी गतिविधियों पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों द्वारा इको फ्रेंडली क्लब के माध्यम से नारायणपुर में पीएमश्री पोटा केबीन देवगॉंव में सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित किया गया। दोनों ब्लॉक से जुड़े शिक्षकों द्वारा एक लाख के सीड बॉल निर्माण का लक्ष्य जिला में रखा गया है। जिसमें 25 हजार सीड बॉल कार्यशाला में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बनाया गया।
मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक श्री महेन्द्र कुमार पांडे जिला शिक्षा अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक श्री दीनबंधु रावटे एवं कृष्णा कुमार गोटा विकास खंड शिक्षा अधिकारी थे।
डीईओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समस्त स्कूलों में यूथ एवं इको क्लब होता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता जीवन कौशल और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है। जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना कर सकें। यह संदेश एवं कार्यशाला सीड बाल निर्माण का बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए तैयार कर प्रकृति के प्रति प्रेम और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन संजोने का एक बहुत ही सरल और प्रभावशाली संदेश है।
डीएमसी ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नवीन शिक्षण सत्र् की बधाई देते हुए सीड बॉल के मुख्य उद्देश्यसे अवगत कराया की हम आसानी से दुर्गम स्थानों जैसे ऊंचे पहाड़ों या गहरी घाटियों में गुलेल के माध्यम से भी फेंक कर सीड बॉल से नन्हा पौधा अंकुरण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली बढ़ा सकते है। बीईओ गोटा ने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व के साथ-साथ सीड बॉल को पर्यावरण के अनुकूल बनाने जैव विविधता के प्रति बच्चों में संवेदनशील बनाने एवं पर्यावरण से जोड़ने के साथ बीजों का संरक्षण प्राकृतिक पोषण के लिए यह जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य मोहनलाल साहू ने पीएम श्री पोटा केबीन विद्यालय में संचालित शिक्षण गतिविधियों के बारे में अवगत कराते सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा एवं नवाचारी गतिविधियों पर आधारित शिक्षण में ब्रजेश्वरी रावटे प्रधान अध्यापक, रंजीता नाग छात्रावास अधीक्षिका, फूलचंद सिन्हा, हेमन्त बम्बोड़े, शिखा शर्मा, सविता यादव, राजेश्वरी सेठिया, विजयलक्ष्मी गुर्जर, संगीता ठाकुर,चैतमणी नंदी, नेहासिंह एवं अन्य स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाऐं छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन