अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : ग्राम मटवाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Ten Singh Thakur
Sat, Mar 14, 2026
ग्राम मटवाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन*
*10 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण*
कोंडागांव, 13 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम मटवाल में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि शासकीय योजनाओं की पहुंच हेतु शिविर के माध्यम से आसानी से एक ही जगह पर लाभ दिलाने प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इसी प्रकार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचन्द्र कश्यप और जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर ने भी ग्रामीणों को को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवेदनों का समुचित एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 241 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इसी प्रकार विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही आवेदनों का निराकरण करते हुए 04 ऋण पुस्तिकाएं वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी प्रकार मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को मछली जाल का वितरण, 14 जाति प्रमाण पत्र, 8 जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत कई हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, तहसीलदार श्री विजयप्रताप सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन