Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कुप्रबंधन और मरीज के मौत को लेकर गुस्सा फूटा : दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग। मुख्य स्वास्थ और चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिला अस्पताल के कुप्रबंधन तथा कर्मचारियों के लापरवाहियों के चलते मरीज के मौत को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जिला अस्पताल में पहुंचे मरिज की अनदेखी के चलते मौत के कारण परिजनों के साथ-साथ जिले के लोगों का गुस्सा फूटा, जन जागरण सेवा समिति नारायणपुर तथा विभिन्न समाज के प्रमुखों द्वारा आज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तथा कुबंधन और गैर जिम्मेदाराना बर्ताव को लेकर जिला के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा।

पिछले महीने 18 तारीख को स्थानीय निवासी नरेंद्र सागर की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि तत्काल और समय से समुचित इलाज मिलता तो नरेंद्र सागर की जान बच सकती थी। एक पहलू यह भी है कि जिला अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी तथा स्वास्थ्य जांच संबंधी उपकरणों की कमी तथा उसके संचालन के लिये पर्याप्त संसाधनों की पूर्ति की माँग की।मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच की जाएगी तथा निश्चित दोषियों पर कार्यवाही होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन