अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पत्रकार साथी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 17, 2026
पत्रकार साथी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
एक घंटे का मौन धारण कर जताई एकजुटता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
सुकमा - गीदम (दंतेवाड़ा) के पत्रकार रौनक वाले से जुड़े हालिया मामले को लेकर जिले के पत्रकारों ने गहरी चिंता जताई है। प्रेस क्लब सुकमा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर को दी गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्यरत पत्रकारों के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात हैं और इससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ती है। मामले को लेकर दंतेवाड़ा में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सुकमा जिला मुख्यालय में पत्रकारों ने एक घंटे का मौन धारण कर अपनी एकजुटता प्रकट की। प्रेस क्लब ने अपनी मांगों में कहा है कि पत्रकार रौनक वाले से जुड़े मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।
प्रेस क्लब सुकमा के अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया और सचिव पवन शाह,उपाध्यक्ष अमन भदौरिया/जगदीश महेश्वरी, कार्यसमिति सदस्य रिजेंट गिरी,बालकराम,गौरव सिंह राठौर, समस्त जिला पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों ने एक सुर में कहा कि पत्रकारों के हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इस संवेदनशील मामले में उचित कार्रवाई और न्याय आवश्यक है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन