Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

भवानी सिंह ठाकुर : जगदलपुर जिला ब्यूरो : धाकड़ समाज के जिला स्तरीय नवाखानी मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब; 18 क्षेत्रों से पहुंचे समाज बंधु बाढ़ पीड़ितों के लिए

बस्तर 04अक्टूबर 2026 । धाकड़ समाज कल्याण समिति, बस्तर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय नवाखानी जुहार-भेंट एवं मिलन समारोह रविवार को खैरगुड़ा स्थित सांस्कृतिक भवन में अत्यंत हर्षोल्लास, सामाजिक एकता और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समागम में बस्तर जिले के 18 क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं, प्रबुद्ध वरिष्ठजन और युवा शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर सामाजिक उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।प्रभु श्रीराम की आराधना से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात, पारंपरिक परिवेश में उपस्थित सभी समाजजनों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और जुहार-भेंट कर नई फसल के आगमन के प्रतीक 'नवाखानी पर्व' की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। नवाखानी समाज को एक सूत्र में पिरोने का महापर्व: नरेंद्र सिंह ठाकुर।

समारोह को संबोधित करते हुए धाकड़ समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा, "नवाखानी केवल नई फसल के स्वागत का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने और पूरे समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक पावन अवसर है।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक मजबूती उसकी आंतरिक एकजुटता, आपसी सहयोग और संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होने में होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी नई पीढ़ी को संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक गतिविधियों से अनिवार्य रूप से जोड़ें।नियमित आयोजनों से सशक्त होगा संगठन: उपाध्यक्ष मंडल समिति के उपाध्यक्ष तुलाराम ठाकुर, बद्रीनाथ ठाकुर एवं पुरन ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने समाज को अधिक सशक्त और संगठित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से होना अत्यंत आवश्यक है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समाज ने पेश की अनूठी मिसाल इस मिलन समारोह की सबसे बड़ी विशेषता इसका सेवाभावी स्वरूप रहा। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 'बाढ़ राहत कोष दानपात्र' रखा गया था। इसमें उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर योगदान दिया, जिससे 14,000 रुपये से अधिक की राशि एकत्रित हुई। समिति ने बताया कि इस सहायता राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने में किया जाएगा। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति: हाकिम सिंह ठाकुर समारोह के समापन पर मधोता क्षेत्र के अध्यक्ष हाकिम सिंह ठाकुर ने सभी 18 क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की यही एकजुटता, सेवा और सहयोग की भावना हमारे संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

भवानी सिंह ठाकुर जगदलपुर जिला ब्यूरो मो. 8319726932

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन