Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नीति आयोग के नाम पर भ्रष्टाचार नारायणपुर जिले में 135 आंगनबाडियो के वाल पेंटिंग के नाम पर 67 लाख का घोटाला

नीति आयोग के नाम पर भ्रष्टाचार नारायणपुर जिले में 135 आंगनबाडियो के वाल पेंटिंग के नाम पर 67 लाख का घोटाला ,आम आदमी पार्टी करेगी उच्चस्तरीय जाँच की मांग*

*जिला निर्माण समिति नीति आयोग की नीति बनाने मे फैल,भष्ट्राचार करने में किसी का कोई डर नहीं*नारायणपुर – आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन एवं जिला निर्माण समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि की योजनाओं का पैसा विकास कार्यों में लगाने के बजाय भ्रष्टाचार और बंदरबांट की नीति अपनाई जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के लगभग 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में वाल पेंटिंग के नाम पर लगभग 67 लाख रुपये खर्च दर्शाया गया है, जो अत्यंत संदिग्ध एवं वास्तविकता से परे प्रतीत होता है। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता और वास्तविकता गंभीर सवाल खड़े करती है।नरेन्द्र नाग ने कहा कि जिला निर्माण समिति विकास की बजाय “लूट और भ्रष्टाचार की नीति” पर काम कर रही है तथा सरकारी योजनाओं को ठेकेदार-अधिकारी गठजोड़ के माध्यम से आर्थिक लाभ का साधन बनाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि

पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय तकनीकी जाँच कराई जाए।

खर्च की स्वीकृति, भुगतान और कार्य निष्पादन से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।

दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पारदर्शी जांच शुरू नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी और जनता के पैसे की लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन