तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : गैस सिलेंडर मे बढ़ोतरी और अवैध अफ़ीम की खेती की भंडाफोड़ को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Ten Singh Thakur
Sun, Mar 8, 2026
गैस सिलेंडर मे बढ़ोतरी और अवैध अफ़ीम की खेती की भंडाफोड़ को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज नारायणपुर में केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर मे मनमानी और बेतहाशा वृद्धि को लेकर और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की भंडाफोड़ को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर की सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की, ज्ञात हो कि कल केंद्र की भाजपा सरकार घरेलु गैस सिलेंडर मे 60 रुपए और कामर्शियल गैस सिलेंडर मे 115 रुपए की बढ़ोतरी की जिससे आम जन खास कर गरीब और मध्यम वर्ग के जेब मे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं नशे के कारोबार को सरकार द्वारा संरक्षण से प्रदेश की युवा नशे के गर्त मे डुब रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी ऐसे कृत्यों का जम कर भर्त्सना करती है ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन