अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : मोटर दुर्घटना में दावाकर्ता के पक्ष में रुपये 1,11,06,525 का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलवाया गया
Ten Singh Thakur
Sat, Mar 14, 2026
मोटर दुर्घटना में दावाकर्ता के पक्ष में 1 करोड़ 11 लाख छः हजार पांच सौ पच्चीस रूपये का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलवाया गया।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 20.12.2023 को वाहन दुर्घटना से पीड़ित की मृत्यु को गई जिसके परिणामस्वरूप प्रतिवादीगण से बीमा कंपनी के द्वारा 1,11,06,525/- रूपये राशि अवार्ड पारित कर आहत/पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि दिया गया। उक्त समझौता माननीय न्यायालय श्री विक्रम प्रताप चंन्द्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अधिवक्ता श्री प्रशांत दत्ता के द्वारा बीमा कंपनी के बीच समझौता कर पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिया गया। साथ ही पीड़ित पक्ष को पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया गया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन