अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
Ten Singh Thakur
Thu, Feb 26, 2026
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण*
*विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा*
कोंडागांव, 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हीरापुर के नयागुड़ा और पीढ़ापाल में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को देखा और हर घर पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम पीढ़ापाल में ग्रामीण श्री कचरू राम के घर जाकर नल जल कनेक्शन का निरीक्षण कर पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने पेयजल की नियमित आपूर्ति की बात कही। साथ ही हीरापुर में प्राथमिक शाला हीरापुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और जर्जर स्थिति को देखते हुए नए भवन निर्माण हेतु डीपीओ को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने माकड़ी से झांकरपारा तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। *स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण* कलेक्टर ने ग्राम जरण्डी में स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और सभी स्टाफ की समय पर नियमित उपस्थिति के सख्त निर्देश दिए। साथ ही वहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन