अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय माकड़ी और क्षमतापुर का किया निरीक्षण
Ten Singh Thakur
Thu, Feb 26, 2026
*कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय माकड़ी और क्षमतापुर का किया निरीक्षण*
कोंडागांव, 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को पीएमश्री सेजेस विद्यालय माकड़ी और पीएमश्री बालक आश्रम क्षमतापुर का निरीक्षण किया और बैठक लेकर शैक्षणिक कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि पीएमश्री योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत प्राप्त राशि का समुचित उपयोग कर विद्यार्थियों के हित में विद्यालय की आवश्यकता को पूर्ण सुविधाएं बढ़ाए और उत्कृष्ट वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, बायोलॉजी और फिजिक्स लैब सहित अन्य विभिन्न कक्षों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही बाला की अवधारणा के आधार पर सुंदर एवं ज्ञानवर्धक दीवार पेंटिंग, बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सहित अन्य विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्री मेट्रिक बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और शेड निर्माण हेतु निर्देशित किया। क्षमतापुर में पीएमश्री बालक आश्रम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय कक्ष और छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने शयन कक्ष का अवलोकन कर नए बेड शीट प्रदाय करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही निर्माणाधीन छात्रावास भवन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन