Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

: कलेक्टर ने किया विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित

तेन सिंह ठाकुर कलेक्टर ने किया विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित   नारायणपुर, 15 जनवरी 2025// राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधायों में विज्ञान मेला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विज्ञान टीम के साथ नोडल अधिकारी श्री बी. डी. चांडक एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. लंकेश यशवंत भैसारे के मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के पश्चात राज्य स्तरीय में चयन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव सामुहिक विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन खेल संचालनालय परिसर, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया। विषय वेस्ट-टू-वेल्थ में महाविद्यालय के ऋषिराज देवांगन, पूर्विना सेठिया, लक्ष्मी पटेल, संतिला, सुमित्रा, खुशी देवांगन एवं सुकलु ने राज्य स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो सहित बीस हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्राप्त किया। कलेक्टर ममगाईं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम उपस्थित थे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन