Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

: अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

तेन सिंह ठाकुर जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की बैठक आयोजित   अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश   नारायणपुर, 26 मार्च 2025 // जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की बैठक आज कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले में हो रहे अवैध उत्खनन, खनिज परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में खनि अधिकारी द्वारा जिले में हो रही अवैध गतिविधियों और उनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।   बैठक में रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र, खनिज जांच चौकियों की स्थापना और मुरूम परिवहन जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई, ताकि खनिज संपदा के दुरुपयोग को रोका जा सके। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अवैध उत्खनन पर निगरानी बढ़ाएं, खनिज संपदा के सुव्यवस्थित उपयोग पर ध्यान दें और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमंडलाधिकारी सशिगानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अभयजीत मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोकेश बंसल, जिला खनि अधिकारी दालेश्वर यदुराज, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी, तहसीलदार सौरभ कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन