Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कोंडागांव, 03 फरवरी 2026/ 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 30 जनवरी से और 1 फरवरी 2026 तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था, जिसमें कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते।

कोंडागांव वापसी पर इन खिलाड़ियों ने जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से आज सौजन्य मुलाकात करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने संबंधी जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले के लिए उपलब्धि है कि हमारे खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने आप सभी खिलाड़ी ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।

छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे- डू एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सिहान सरजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में कोंडागांव जिला कराते संघ के प्रशिक्षक, खिलाड़ी राकेश कुमार कांगे कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल, रिद्धिमा जायसवाल कुमिते इवेंट में गोल्ड मेडल, कु.जिज्ञासा सिंह ठाकुर ने काता/कुमिते इवेंट में ब्राउंस मेडल और काव्यांश कश्यप ने भी कुमिते इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के सभी प्रशिक्षक अन्य सदस्यों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन