Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कलेक्टर एवं एसपी ने फरसगांव में स्वास्थ्य केंद्र और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने फरसगांव में स्वास्थ्य केंद्र और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

*कोंडागांव, 19 मार्च 2026/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के साथ बुधवार को फरसगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय महाविद्यालय में निर्माणाधीन ग्रंथालय भवन का जायजा लेते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों एवं उनकी माताओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पासंगी पुल का भी जायजा लिया और संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार श्री जय नाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन