Mon 02 Mar 2026

ब्रेकिंग

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह संपन्न

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 7 हजार 715 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 को बताया जन-विरोधी, कॉर्पोरेट हितों को बढ़ावा देने का आरोप-फूलसिंग कचलाम

श्रृंखलाबद्ध नारायणपुर रात्रिकालीन चोर को पकड़ने में नारायणपुर और कांकेर पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही से मिली सफलता

आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर मे स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का हुआ आयोजन।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : मुख्यमंत्री ने किया जिले के 7 हजार 715 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 7 हजार 715 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित

नारायणपुर 28 फरवरी 2026// कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणप मरकाम एवं नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल की अध्यक्षता में एजी सिनेमा हॉल में आयोजित किया गया। जिले के किसानों के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कृषक उन्नति के तहत धान बेचने वाले किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया की जिला नारायणपुर में वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 7 हजार 715 किसानों ने 3 लाख 89 हजार 500 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसानों को समर्थन मूल्य 2 हजार 369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 92 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 28 फरवरी 2026 को कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य और घोषित दर के शेष अंतर की राशि 731 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 7,715 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख 24 हजार 500 रूपये की आदान सहायता राशि भी सीधे उनके खातों में जमा की गई। यदि पिछले वर्ष से तुलना करें तो वर्ष 2024-25 में जिले में कुल 3 लाख 80 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष 9,500 क्विंटल अधिक धान की खरीदी दर्ज की गई, जो किसानों की बढ़ती भागीदारी और उत्पादन का संकेत है। इसके अतिरिक्त, सरकार की इस पहल से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है और आर्थिक मजबूती को नई दिशा मिली है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग द्वारा 03 किसानों को उन्नतमादा एवं वत्सपालन के लिए 36 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार जिले के ग्राम कुकड़ाझोर, मरकाबेड़ा, बेलगांव, बोरण्ड, सुलेंगा, करलखा और पालकी के किसानो को कृषक उन्नति योजना के तहत् प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जनपद सीईओ सुनिल कुमार सोनपिपरे, उप संचालक कृषि मोनिका ठाकुर, जनपद स जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगरपालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन