Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन