Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

बस्तर के विकास को मिलेगी नई गति - मंत्री केदार कश्यप : बस्तर में रेल नेटवर्क को मिलेगा विस्तार रायपुर - रावघाट और रायपुर- कुरूद ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ आज ।

बस्तर के विकास को मिलेगी नई गति

बस्तर में रेल नेटवर्क को मिलेगा विस्तार रायपुर - रावघाट और रायपुर- कुरूद ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ आज ।20 अक्टूबर को रेल कनेक्टिविटी को गति देने के की तैयारी ।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे, रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास करेंगे ।

बस्तर अंचल में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में 20 अक्टूबर को महत्वपूर्ण पहल प्रस्तावित है। ताड़ोकी -रावघाट रेल लाइन और अभनपुर - कुरूद ब्रॉड गेज लाइन से जुड़ी परियोजनाओं के साथ रायपुर- रावघाट तथा रायपुर कुरूद ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा इस अवसर पर रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी प्रस्तावित है कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

बस्तर के विकास को मिलेगी नई गति

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को बस्तर के विकास और जन सुविधाओं को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर जोर दे रही है वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरस्थ और जनजाति क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है मंत्री केदार कश्यप के अनुसार विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचना है बस्तर सहित नारायणपुर और अबूझमाड़ के दुरुस्त गांव में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना संभावित विकास के लिए आवश्यक है हमारा लक्ष्य नारायणपुर और अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्र तक विकास की सुविधा पहुंचना है।प्रधान संपादक - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन