Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल। : बस्तर को मिली रेल सौगात: रायपुर के लिए ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये

बस्तर को मिली रेल सौगात: रायपुर के लिए ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये।

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। कांकेर जिला के रावघाट क्षेत्रवासियों को आखिरकार रेल सुविधा की सौगात मिल ही गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रावघाट रेलवे स्टेशन पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

रेलनेटवर्क का विस्तार दूरस्थ और जनजातीय अंचलों में विकास रोजगार और नई संभावनाओं के द्वारा खुलेगा। नई रेल सेवा से इन क्षेत्रों का राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख केंद्रों से संपर्क बेहतर होगा तथा आवागमन के साथ व्यापार उद्योग शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

विजयदशमी के दिन बस्तर को मिला विकास का सौगात।

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल। बस्तर के विकास की नई संभावनाओं का खुला द्वार , बस्तर आज शांति और विकास की नई यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, क्षेत्र सड़क, रेल, बिजली, दूरसंचार और अन्य बुनियादी अधोसंरचनाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। रावघाट तक रेल लाइन पहुंचना इस परिवर्तन कारी यात्रा को और गति देगा। रेल संपर्क से बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदा को देश - दुनिया तक नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी और पर्यटन, व्यापार तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए संभावनाएं विकसित होगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर कांकेर सांसद भोज राज नाग, पूर्व सांसद एवं विधायक विक्रम उसेंडी राज्य लाघुवानोपज अध्यक्ष रूपसाय सलाम, अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधे श्याम नाम, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज मोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, रमशीला नाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ट्रेन का समय और संचालन (टाइम टेबल)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक नियमित रूप से संचालित होगी:

आने का समय (रावघाट से रायपुर):सुबह 6:30 बजे: रावघाट से रवाना होगी।सुबह 8:00 बजे: अंतागढ़ पहुंचेगी।दोपहर 1:00 बजे: रायपुर पहुंचेगी।जाने का समय (रायपुर से रावघाट):दोपहर 1:20 बजे: रायपुर से पुनः रावघाट के लिए रवाना होगी।शाम 7:00 बजे: रावघाट वापस पहुंचेगी।किराया और क्षेत्रवासियों को लाभइस ट्रेन का किराया बेहद किफायती रखा गया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। रावघाट से रायपुर तक का सफर मात्र 55 रुपये में तय किया जा सकेगा।

कम किराए और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण कांकेर जिले के रावघाट, अंतागढ़ के साथ-साथ पड़ोसी नारायणपुर जिले के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि रावघाट से नारायणपुर जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है, जिससे नारायणपुर और कांकेर दोनों जिलों के आदिवासी बहुल अंचल के लोग अब बेहद कम खर्च और सुगमता के साथ राजधानी रायपुर तक आ-जा सकेंगे।इस रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आवागमन को एक नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।

प्रधान संपादक - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन