सह संपादक अर्जुन देवांगन : ब्रेकिंग न्यूज़: अंतागढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 22, 2026
.ब्रेकिंग न्यूज़: अंतागढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत
रावघाट–रायपुर पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, गोंडबीनापाल गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
अंतागढ़/नारायणपुर। अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडबीनापाल गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक रेल हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक रावघाट–रायपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रूप सिंह आंचला, पिता गुजरु राम, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
ट्रेन के शुभारंभ के अगले दिन हुआ हादसा
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रावघाट–रायपुर पैसेंजर ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन के शुभारंभ के अगले ही दिन हुई इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
📞 9424287527
CGFastNews24MPCG
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन