अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बोर मशीन केबल वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 02 नाबालिग सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
Ten Singh Thakur
Fri, Mar 20, 2026
बोर मशीन केबल वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 02 नाबालिग सहित 05 आरोपी गिरफ्तार ।
🔷 चोरी का समान खरीदने वाले 02 कबाड़ी दुकान के संचालकों को भी किया गया गिरफ्तार।
🔷 चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल सहित केबल वायर बरामद।
🔷 तीन थानों की चोरी की वारदात का खुलासा, संगठित चोरी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
🔷 भानुप्रतापपुर ,अंतागढ़ एवं पखांजूर में सक्रिय गिरोह, पुलिस गिरफ्त में।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
➡️दिनांक 19.03.2026 को प्रार्थियों द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेतों में लगे बोर मशीन के केबल वायर चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 51 एवं 52/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाlसूचना की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे), पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशानुसार तथा श्री राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन एवं श्री रविकुमार कुजूर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही की गई।विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पीव्ही-10 के एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पखांजूर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल सेघूम-घूमकर बोर मशीन के केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों द्वारा चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से तांबा अलग किया जाता था, जिसे ग्राम पीव्ही-33 एवं कापसी के कबाड़ी दुकानों में बेचा जाता था। शेष सामग्री को आरोपियों द्वारा अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखा जाता था।प्रकरण में धारा 3(5) एवं 317(2) BNS जोड़ी गई। साथ ही आरोपियों द्वारा 7-8 माह पूर्व थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया गया, जिसे बरामद कर जप्त किया गया है।चोरी के सामान खरीदने वाले ग्राम पीव्ही 33 के कबाड़ी दुकान के संचालक कलिंग महंत पिता स्व. कंगाली महंत उम्र 58 वर्ष एवं ग्राम कापसी के कबाड़ी दुकान के संचालक परितोष बर पिता मनिमोहन बर उम्र 38 वर्ष के द्वारा चोरी के सामान को खरीदना स्वीकार करने से दिनांक 20/03/2026 को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड-
• 02 विधि से संघर्षरत बालक
• राहुल दास पिता प्रकाश दास उम्र 20 वर्ष ग्राम पीव्ही 40 पुरूषोत्तमनगर, थाना पखांजूर,
• राहुल क्षेत्री पिता विरू क्षेत्री उम्र 19 वर्ष ग्राम पीव्ही 10 कृष्णानगर, थाना पखांजूर,
• आरोपी राकेश मण्डल पिता विश्वजीत मण्डल उम्र 20 वर्ष ग्राम नयापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़
• कलिंग महंत पिता स्व. कंगाली महंत उम्र 58 वर्ष पीव्ही 33 उदयपुर कबाड़ी दुकान के संचालक
• परितोष बर पिता मनिमोहन बर उम्र 38 वर्ष ग्राम कापसी कबाड़ी दुकान के संचालक
🔆थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 51, 52 /2026 धारा 303(2), 3(5), 317(2) BNS दर्ज किया गया।
जप्ती का विवरण-
• बोर मशीन केबल वायर वायर करीबन 40 फीट कीमति 1000/रूपये।
• घटना में प्रयुक्त चोरी की प्लसर मोटर सायकल बिना नम्बर प्लेट का कीमति करीबन 30000/रूपये।
पुलिस टीम का विवरण-
• निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, SI अनिल पालेश्वर, ASI पुरूषोत्तम ठाकुर, प्र.आर. लिहेन्द्र देवांगन, उत्तम मण्डल, हेमंत द्विवेदी, डोमेश्वर यामले, बसीर खान, सर्वजीत विश्वास।
कांकेर पुलिस की अपील-
• अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन