Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव बरामद। शिनाख्त हेतु कांकेर पुलिस की आमजन से अपील

संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक का शव बरामद। शिनाख्त हेतु कांकेर पुलिस की आमजन से अपील।

घटना का संक्षिप्त विवरण :--

◽सूचक ग्राम कोटवार दिनेश कोर्राम, पिता स्व. मयाराम कोर्राम, उम्र 45 वर्ष, निवासी माकड़ी खुना, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना उपस्थित होकर मर्ग इंटिमेशन रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

◽रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 25.03.2026 से लगभग 4-5 दिन पूर्व ग्राम माकड़ी के हाईवे रोड से करीब 01 किलोमीटर दूर बागड़ पहाड़ी के नीचे, राधेश्याम सलाम के खेत के पास पत्थरों के समीप एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

◽उक्त सूचना पर थाना कांकेर में मर्ग क्रमांक 45/2026 धारा 194 BNSS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

◽पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ एवं फोटो दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया, किन्तु मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शव को शासकीय कोमलदेव अस्पताल कांकेर के मर्चुरी फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

अज्ञात मृतक का हुलिया :

🔸उम्र: लगभग 25-30 वर्ष

🔸रंग: सांवला

🔸शरीर: सामान्य, दुबला-पतला

🔸बाल: काले

🔸स्थिति: शव पीठ के बल (चित अवस्था) ,चेहरा काला पड़ा हुआ, बाईं आंख बंद एवं दाईं आंख खुली

हल्की दाढ़ी-मूंछ।

🔸पहनावा :ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं

एक टी-शर्ट (जिसमें “R U AMAZING IT HAPPEN” लिखा हुआ)नीले रंग की जींस।

(3) कांकेर पुलिस की अपील :--

यदि किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क कर जानकारी देने का कष्ट करें—

📞 थाना प्रभारी कांकेर:

94791-94109

94791-55125

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन