Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : केंद्रीय बजट 2026 का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सुना लाइव प्रसारण

केंद्रीय बजट 2026 का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सुना लाइव प्रसारण

देश के समग्र विकास की दिशा में दूरदर्शी और संतुलित बजट -अविनाश

नारायणपुर ब्यूरो:-केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 आज संसद पटल पर प्रस्तुत किया गया। संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार, बजट का सीधा प्रसारण (Live) जिले में प्रातः 10:30 बजे सामूहिक रूप से देखा गया कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा पूर्व में नामित जिम्मेदार कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य अतिथि बृजमोहन देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य लघुवन उपज संघ के अध्यक्ष रूप साय सलाम, भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्षा संध्या पवार सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बजट के विभिन्न प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर गहन चर्चा की।

देश के समग्र विकास की दिशा में दूरदर्शी और संतुलित बजट -अविनाश

टोली प्रमुख अविनाश देवांगन ने कहा,“केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र विकास की दिशा में दूरदर्शी और संतुलित बजट है। इसमें गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापार सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को और मजबूती देता है तथा छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के विकास को नई गति प्रदान करेगा।” समापन पर सभी उपस्थितजनों ने बजट की सकारात्मक विशेषताओं का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुख और जनहितकारी बताया।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन