अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: आदिवासी बेटी कुसुम शार्दुल ने 42 किमी दौड़ में मारी बाजी
Ten Singh Thakur
Sun, Mar 22, 2026
बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: आदिवासी बेटी कुसुम शार्दुल ने 42 किमी दौड़ में मारी बाजी
बस्तर में आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
42 किलोमीटर की बस्तर कैटेगरी में ग्राम पंचायत मधोता की आदिवासी प्रतिभा कुसुम शार्दुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कुसुम इससे पहले भी बस्तर ओलंपिक सहित कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।इस आयोजन में महापौर संजय पांडेय, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और देश-विदेश के धावक शामिल हुए।जिला प्रशासन द्वारा मैराथन के सफल संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे मार्ग में धावकों के लिए पेयजल, फल, एनर्जी ड्रिंक और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य टीमों की भी तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।मैराथन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नर्तक दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए। इन प्रस्तुतियों ने धावकों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
*लालबाग मैदान में जुंबा डांस*
मैराथन के दौरान लालबाग मैदान में धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा डांस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।
*कौन हैं कुसुम शार्दुल*
कुसुम शार्दुल ग्राम मधोता की रहने वाली हैं। उनके पिता बुदरू शार्दुल और माता श्रीमती शार्दुल हैं। उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रोतमा से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। कुसुम एथलेटिक्स के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबॉल की भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वे जगदलपुर में रहकर एथलेटिक्स की तैयारी कर रही हैं।कुसुम की इस उपलब्धि पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन