Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : सायबर सेल कांकेर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सायबर सेल कांकेर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

🔷 निखिल आशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर नोडल अधिकारी सायबर सेल एवं योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सहायक नोडल अधिकारी सायबर सेल के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यशवंत श्याम सायबर सेल एवं सायबर टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 को जंगल वारफेयर काॅलेज, कांकेर में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔷 कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफाॅर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक करना था।

,🔷  कार्यक्रम की मुख्य बातें

◽ साइबर सेल टीम द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड, फिशिंग, व OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लाॅटरी/जाॅब आॅफर, UPI फ्राड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

◽ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, OTP इत्यादि किसी से साझा न करें।

◽ साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।

◽ सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग करने तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी गई।

◽ डिजिटल साक्षरता बढ़ाने एवं सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

   🔷 कांकेर पुलिस की अपील:-

◽ ऑनलाइन फ्राॅड से बचने के लिए अपने पासवर्ड को मजबूत रखें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, और OTP किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध (वित्तीय धोखाधड़ी) की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर डायल करे या http//cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन